3 महीने में सवर्ण आयोग का गठन करें मुख्यमंत्री : रोहित ठाकुर

Edited By prashant sharma, Updated: 19 Dec, 2021 03:03 PM

cm should constitute upper caste commission in 3 months rohit thakur

प्रदेश के मुख्यमंत्री 3 महीने के अंदर अंदर मजबूती के साथ सवर्ण आयोग गठन करें और किसी भी प्रकार का धोखा इसमें सहन नहीं किया जाएगा। यह बात देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर ने कही। इसके अलावा पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल...

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : प्रदेश के मुख्यमंत्री 3 महीने के अंदर अंदर मजबूती के साथ सवर्ण आयोग गठन करें और किसी भी प्रकार का धोखा इसमें सहन नहीं किया जाएगा। यह बात देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर ने कही। इसके अलावा पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती को सवर्ण मोर्चा के खिलाफ जो बयानबाजी की है उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और नाक रगड़ कर माफी मांगनी पड़ेगी नहीं तो सवर्ण आयोग से जुड़े लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को चट्टान समझते हैं लेकिन उन्हें धूल में मिलने में देर नहीं लगेगी। देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने आज अपने दलबल सहित माता जी के दर्शन किए। उनके साथ देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोमीत सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। जहां पर उन्होंने माता जी का आज शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया पूजा-अर्चना की व प्रार्थना की कि सवर्ण आयोग का गठन शीघ्र हो जाए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!