सीएम जयराम ने ली चुटकी, बोले-कांग्रेस में उथल-पुथल, बड़े-बड़े नेता छोड़ रहे पार्टी

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2022 11:45 PM

cm jairam thakur in mandi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर में कांग्रेस पार्टी में बहुत उथल-पुथल मची है और कई बड़े-बड़े नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि उनकी वर्षों की मेहनत का आज की कांग्रेस में कोई मोल नहीं है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम...

पंडोह (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर में कांग्रेस पार्टी में बहुत उथल-पुथल मची है और कई बड़े-बड़े नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि उनकी वर्षों की मेहनत का आज की कांग्रेस में कोई मोल नहीं है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटौण में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कई कांग्रेसी उन्हें अपनी व्यथा सुना रहे हैं। कहते हैं कि कांग्रेस में दिल्ली में मां-बेटे का राज है और अब प्रदेश में भी वही हाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कांग्रेसी मित्र इसी भुलावे में हैं कि हिमाचल में उनकी बारी आएगी। इस दौरान विधायक जवाहर ठाकुर, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, अजय राणा, डीसी अरिंदम चौधरी व एसपी शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। 

द्रंग के बड़े कांग्रेसी नेता गायब
जयराम ने कहा कि द्रंग के एक बड़े कांग्रेसी नेता आजकल गायब हैं। प्रदेश में कांग्रेस ने घबराकर 4 वर्किंग अध्यक्ष बना लिए लेकिन इसमें भी द्रंग के बड़े कांग्रेसी नेता की बारी नहीं आई। जयराम ने कहा कि द्रंग से कांग्रेस के एक बड़े नेता को कांग्रेस द्वारा इस प्रकार से दरकिनार कर देना इस बात का गवाह है कि पार्टी की मौजूदा स्थिति क्या है। 

कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी केंद्र से हिमाचल प्रदेश तक मां-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है लेकिन उनके पुत्र ही उनके नाम पर सारे निर्णय ले रहे हैं। 

2 दिनों के लिए धर्मशाला, चम्बा व बिलासपुर भी आएंगे मोदी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर मानते हैं और वे प्रदेश की हरसंभव सहायता करने में लगे हैं। कांग्रेस के समय में प्रधानमंत्री 5 वर्ष में एक बार भी हिमाचल नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोदी 2 दिनों के लिए धर्मशाला, चम्बा व बिलासपुर भी आएंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!