Edited By Ekta, Updated: 11 Apr, 2019 02:00 PM
पंडित सुखराम का गढ़ कहलाने वाले मंडी जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र के साईगलू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसभा को संबोधित करने के लिए स्कूटी से पहुंचे। यह क्षेत्र कांग्रेस नेता पंडित सुखराम का गृह क्षेत्र है।
मंडी (पुरुषोत्तम//नीरज): पंडित सुखराम का गढ़ कहलाने वाले मंडी जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र के साईगलू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसभा को संबोधित करने के लिए स्कूटी से पहुंचे। यह क्षेत्र कांग्रेस नेता पंडित सुखराम का गृह क्षेत्र है।
गाड़ी से उतरने के बाद स्कूटी पर सवार होकर मुख्य मंत्री सभा स्थल की ओर निकले तो लोगों ने पुष्प वर्षा का उनका स्वागत किया। दरअसल मुख्यमंत्री के पांव में मोच आ जाने के कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही है जिस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से उतरने के बाद उन्हें मंच तक स्कूटी पर छोड़ा।
जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने स्कूटी खुद चलाई और मुख्यमंत्री उनके पीछे बैठकर आए। लोगो ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। यहां भारी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। जय राम ठाकुर यहां भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के लिए समर्थन मांगने आए थे।