CM जयराम बोले-नशे के खिलाफ सख्त होगा कानून, आरोपी को नहीं मिलेगी बेल

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2018 06:25 PM

cm jairam said law will be tough against drugs accused will not get bail

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन के लोगों को जिला का पहला महिला पुलिस थाने का तोहफा दिया है जहां अब महिलाएं बेबाकी से अपनी शिकायतें रख पाएंगी। इसके बाद सी.एम. ने चौक बजार स्थित 72वें वाल्मीकि प्रकटोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने डा. यशवंत...

सोलन (चिनमय): प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन के लोगों को जिला का पहला महिला पुलिस थाने का तोहफा दिया है जहां अब महिलाएं बेबाकी से अपनी शिकायतें रख पाएंगी। इसके बाद सी.एम. ने चौक बजार स्थित 72वें वाल्मीकि प्रकटोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने डा. यशवंत सिंह परमार औद्योनिक एवं वानिकी विशविद्यालय में नवनिर्मित परीक्षा भवन का उद्घाटन एवं खेल स्टेडियम का शिलान्यास भी किया।
PunjabKesari
पंजाब से हिमाचल आ रहा सबसे ज्यादा नशा
मुख्यमंत्री ने नशा विरोधी महारैली का सम्बोधन करते हुए कहा कि हिमाचल में सबसे ज्यादा नशा पंजाब से आ रहा है और फिर उसके बाद हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया की नशे के सौदागरों पर 1000 केस दर्ज हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पंजाब के युवा जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि नशे पर नकेल कसने के लिए और सख्त कानून बनाए जाएंगे जिसमें आरोपी की बेल न हो सके। सी.एम. ने इस दौरान उपस्थित छात्रों एवं लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
PunjabKesari
धर्मशाला से पहले सोलन बनना चाहिए था नगर निगम
वहीं मुख्यमंत्री ने मंडयाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर मीडिया द्वारा सोलन को नगर निगम बनाने के सवाल पर उन्होंने माना कि सोलन में धर्मशाला से पहले नगर निगम बनना चाहिए था क्योंकि वह नगर निगम की सभी शर्तें पूरी करता है। धर्मशाला से ज्यादा जनसंख्या सोलन की थी। उन्होंने कहा कि उनके पास विभिन्न संगठनों ने और भाजपा संगठन ने नगर निगम बनाने की मांग रखी है जिस पर वह गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह सोलन को नगर निगम बनाने की कोशिश करेंगे।
PunjabKesari
शिमला का नाम बदलने की नहीं की कोई बात
उन्होंने कहा कि शिमला का नाम बदलने का प्रस्ताव उनके समक्ष आया था लेकिन उन्होंने शिमला का नाम बदलने के लिए कोई बात नहीं की है। अगर हिमाचल के लोग इस विचार पर ज्यादा जोर डालेंगे तो इस पर विचार किया जाएगा।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!