Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2018 07:44 PM
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से ताल्लुक रखने वाले लगभग 13 युवकों के सऊदी अरब (यू.ए.ई.) में फंसे होने को लेकर मिली जानकारी पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके परिजनों से बात करके जानकारी जुटाने की बात कही है।
शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से ताल्लुक रखने वाले लगभग 13 युवकों के सऊदी अरब (यू.ए.ई.) में फंसे होने को लेकर मिली जानकारी पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके परिजनों से बात करके जानकारी जुटाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक करीब 13 युवक जो हिमाचल से टूरिस्ट विजा पर यू.ए.ई. गए थे उनका वीजा खत्म होने के चलते वहां की पुलिस ने उनको हिरासत में लिया है, जिसके चलते उनका वहां रहना अनधिकृत पाया गया था।
मामले को लेकर पुख्ता जानकारी जुटा रही सरकार
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार मामले को लेकर पुख्ता जानकारी जुटा रही है। उन्होंने भरोसा दिया है कि केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से मामले को उठाकर सभी नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए जो भी प्रयास जरूरी होंगे किए जाएंगे। उन्होंने कहां कि उनकी पीड़ित परिजनों से बात हुई है और विस्तृत जानकारी मांगी गई है।