सरकार का पसीजा दिल, सत्या देवी की मदद को CM Jairam ने दिए 50 हजार रुपए

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2019 04:24 PM

cm help to satya devi

ठियोग की क्यार पंचायत में रहने वाली विधवा सत्या देवी और उसके मकान की खस्ताहालत के मामले को हमने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब तक सत्या देवी की मदद के लिए कई लोगों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। चलावनी गांव में रहने वाली इस महिला की दुर्दशा को देखकर...

शिमला (सुरेश): ठियोग की क्यार पंचायत में रहने वाली विधवा सत्या देवी और उसके मकान की खस्ताहालत के मामले को हमने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब तक सत्या देवी की मदद के लिए कई लोगों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। चलावनी गांव में रहने वाली इस महिला की दुर्दशा को देखकर हर कोई अचंभित था कि कैसे ये महिला अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ खंडहर में जीवन व्यतीत कर रही है।

खबर का असर होने पर धर्मशाला से सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा जो बड़का भाऊ के नाम से जाने जाते हैं। 400 किलोमीटर दूर सत्या देवी के घर पहुंचे और उन्होंने सत्या देवी को आर्थिक मदद के साथ बेटी की पढ़ाई और इलाज के लिए खर्च का जिम्मा लिया। यही नहीं उन्होंने राशन डिपो से एक साल का राशन देने के लिए डिपो संचालक को नकद राशि दी।उन्होंने कहा कि सरकार और उनके अधिकारियों को अपने कमरों से बाहर निकल कर जनता के बीच जाना चाहिए, जिससे ऐसे हालत पैदा न हो।

वहीं सत्या देवी की खबर मामले पर प्रशासन ने भी अपना खजाना खोलने में देरी नहीं की। पंचायत प्रधान से लेकर तहसीलदार और खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस खबर का संज्ञान लिया और सत्या देवी की मदद के लिए 50 हजार की फोरी राहत प्रदान की। वहीं एस.डी.एम. ठियोग मोहन दत्त शर्मा ने अधिकारियों को महिला की मदद के लिए 5 हजार की राशि और तिरपाल के साथ मौके पर भेजा, साथ ही 15 दिन के अंदर महिला के लिए एक वैकल्पिक मकान बनाने के निर्देश दिए। वहीं बी.डी.सी. के चेयरमैन मदनलाल वर्मा ने कहा कि सत्या देवी की व्यथा के बारे में हमें खबर के माध्यम से पता चला है। उन्होंने कहा कि इस महिला की मदद के लिए सरकार की तरफ से हरसम्भव सहायता की जाएगी और जल्द ही इसका मकान भी बनाया जाएगा।

सरकार की तरफ से मिलने वाली मदद और समाज के अन्य लोगों की मदद पर सत्या देवी और उसकी बेटी ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान ने भी उनकी मदद की है और सबसे पहले उनका मकान बनाने का आश्वासन दिया है। यही नहीं, पंचायत प्रधान ने सत्या देवी की बेटी के इलाज के लिए भी आर्थिक मदद की है। बता दें कि क्यार पंचायत में रहने वाली सत्या देवी की खबर को लेकर पूरे देशभर के लोगों ने प्रतिक्रिया दी और उसकी मदद के लिए कई सामाजिक संगठनों ने अपनी मुहिम चलाई, जिससे उक्त परिवार की सहायता की जा सके। यही नहीं, कई लोगों ने सीधे तौर पर सत्या देवी के खाते में पैसे भी जमा कराए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!