Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2023 11:52 PM
नालागढ़ क्षेत्र के कोटला गांव में लग रहे क्रशर को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इसमें दोनों गुट के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
नालागढ़ (सतविन्द्र): नालागढ़ क्षेत्र के कोटला गांव में लग रहे क्रशर को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इसमें दोनों गुट के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। एक गुट का आरोप है कि प्रभावी लोग उन्हें पीटते रहे और घटना के 2 घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे गुट का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ रास्ते से जा रहा थे तो उन पर झजरा गांव के लोगों ने जानलेवा हमला किया।
नवाग्रांम के रामपाल ने बताया कि बरूणा पंचायत के कोटला गांव में लग रहे नए क्रशर को लेकर नवांग्राम पंचायत के झजरा गांव से रास्ता बनाया जा रहा है। रास्ते के बीच में स्कूल का मैदान व कब्रिस्तान आता है। पिछले एक माह से यह कार्रवाई जारी है। उन्होंने इस बारे में पहले ही एसडीएम नालागढ़ को अवगत करवा दिया था। मंगलवार को ये लोग सैंकड़ों लोगों के साथ आए और रास्ता बनाना शुरू कर दिया। इसका लोगों ने विरोध किया तो उन्हाेंने उन पर पथराव कर दिया। इससे राजेंद्र कौर, परमजीत कौर, मीना, सतविंद्र कौर, गुरदीप कौर, नील, पोलू, सुनीता, सीमा, रामपाल, सुरेंद्र, सिकंदर, महेंद्र सिंह व पुष्पिंद्र सिंह को चोटे आई हैं। घायलों को नालागढ़ अस्पताल लाया गया है। वहीं योगेश्वर राणा ने बताया कि वह सरकारी रास्ते से अपनी पत्नी के साथ जा रहा था तो पप्पू, सिंकदर, सुखविंद्र समेत दर्जनों लोगों ने उनका रास्ता रोका और उन पर पथराव किया। इस पंचायत में अंबुजा सीमैंट के साथ लगती उनकी जमीन है। वह भी इस रास्ते का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचे।
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने क्राॅस मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि क्रशर के रास्ते को लेकर बाहरी राज्यों से लोगों को बुलाकर स्थानीय लोगों पर हमला निंदनीय है। ऐसी घटना से स्थानीय प्रशासन, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here