नगर निगम कमिश्नर आफिस में रेहड़ी-फड़ी यूनियन का हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला

Edited By kirti, Updated: 08 Dec, 2019 10:56 AM

citu tehbaazari union

नगर निगम कमिश्नर कार्यालय में रेहड़ी-फड़ी तहबाजारी यूनियन समॢथत सीटू ने शनिवार शाम 4 बजे खूब हंगामा किया। इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अगुवाई में कमिश्नर कार्यालय में जा घुसा। इस दौरान तहबाजारियों को...

शिमला (तिलक): नगर निगम कमिश्नर कार्यालय में रेहड़ी-फड़ी तहबाजारी यूनियन समॢथत सीटू ने शनिवार शाम 4 बजे खूब हंगामा किया। इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अगुवाई में कमिश्नर कार्यालय में जा घुसा। इस दौरान तहबाजारियों को उजाड़ने की मुहिम को बंद करने की मांग रखी गई। इस मामले को लेकर सीटू कार्यकर्ताओं व नगर निगम आयुक्त पंकज राय की बातचीत हुई लेकिन धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं व आयुक्त के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सीटू कार्यकर्ता आयुक्त के साथ बदतमीजी पर उतर आए, जिससे मामला गरमा गया। सीटू कार्यकर्ताओं ने आयुक्त पर कई आरोप लगाए, साथ ही उन्हें धमकी भी दी। इस बीच मामला बढ़ा तो पुलिस को मौके पर बुला लिया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और सीटू कार्यकर्ताओं को गेट से बाहर निकाला गया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय में सीटू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस बीच नगर निगम के सभी कर्मचारी यूनियनों ने कामकाज ठप्प कर दिया और विरोध स्वरूप सीटू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की गई। नगर निगम कर्मचारियों ने इस दौरान निगम आयुक्त के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के सभी गेटों को बंद कर दिया गया और पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आयुक्त की स्टेटमैंट ली, वहीं सीटू कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रहे। वहीं, सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दुव्र्यवहार करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया तो हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

वहीं नगर निगम के मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन व सैहब कर्मचारी यूनियन सहित सभी यूनियनों ने आयुक्त के साथ दुव्र्यवहार करने वाले सीटू कार्यकत्र्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है। मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन के महासचिव सुरेश शर्मा व सैहब सोसायटी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि आयुक्त के साथ दुव्र्यवहार करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस तरह का दुव्र्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही कहा कि यदि सीटू कार्यकत्र्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार से शहर में नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे और शहर में सफाई व्यवस्था को ठप्प कर दिया जाएगा।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!