Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Dec, 2017 02:20 PM
विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 5 सालों में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में बहुत ज्यादा विकास किया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ी है। पिछले...
शिमला: विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 5 सालों में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में बहुत ज्यादा विकास किया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ी है। पिछले पांच सालों में राज्य में तेजी से विकास हुआ है। अब यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि किस पार्टी ने ज्यादा विकास करवाया है और प्रदेश की जनता ने किसके हक में फैसला दिया है।
इसी दौरान उन्होंने बीजेपी के घोषित सीएम केंडीडेट प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले अपनी सीट तो जीत लें, मंत्रिमंडल बाद में बनाएं। काफी दिनों के बाद शिमला लौटे वीरभद्र से उनके घर हॉलीलॉज में बड़ी तादाद में सर्मथक मौजूद थे। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की जीत का दावा भी किया।