Edited By kirti, Updated: 29 Jun, 2018 09:24 AM
थाना बैजनाथ के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रजिन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि हरिपुर (देहरा) निवासी कुसुम ने उनकी बेटी के साथ शादी करने के नाम पर धोखा किया है। उन्होंने बताया कि 4 दिसम्बर, 2017 को उनके...
बैजनाथ : थाना बैजनाथ के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रजिन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि हरिपुर (देहरा) निवासी कुसुम ने उनकी बेटी के साथ शादी करने के नाम पर धोखा किया है। उन्होंने बताया कि 4 दिसम्बर, 2017 को उनके बेटेके साथ अपनी बेटी की सगाई की, लेकिन इतना समय बीत जाने पर भी शादी करने को तैयार नहीं है। उस समय उसने लगभग 4 से 5 लाख इस कार्यक्रम में खर्च किया था, लेकिन अब न तो बेटी से शादी करवा रहे हैं और न ही खर्च किए रुपए को वापस कर रहे हैं। डी.एस.पी. बैजनाथ प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों पर धारा 420 और 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।