जालंधर समेत पंजाब की अन्य मंडियों में खूब बिकीं चम्बा की यह स​ब्जियां

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jul, 2024 04:44 PM

chamba jalandhar tomatoes french beans sold

चम्बा में मानसून में बारिश भले की कम हुई हो, लेकिन उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ। चम्बा शहर के साथ लगते कीड़ी, साहो क्षेत्र में हरी सब्जियों की कीमतों ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है।

चम्बा (रणवीर): चम्बा में मानसून में बारिश भले की कम हुई हो, लेकिन उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ। चम्बा शहर के साथ लगते कीड़ी, साहो क्षेत्र में हरी सब्जियों की कीमतों ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। इस सप्ताह ही चम्बा कृषि उपज मंडी में क्षेत्र के किसानों ने 100 क्विंटल से अधिक फ्रासबीन समेत अन्य हरी सब्जियों को थोक मूल्य में बेचा है। शुक्रवार को फ्रासबीन 50 से 60 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिकी। जहां फ्रासबीन को हाथोंहाथ व्यापारियों ने खरीदा तो टमाटर का भी अच्छा मूल्य मिला। क्षेत्र के किसानों ने थोक मूल्य में टमाटर 45 से 60 रुपए तक बेचा। चम्बा में खपत कम होने के बाद जालंधर समेत पंजाब की अन्य मंडियों में चम्बा की सब्जियां बेची गईं, जहां काफी अच्छे दाम मिले।

अभी हालांकि 60 से 70 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से फ्रासबीन बिकी हो, लेकिन 4 दिन पूर्व यह मूल्य 80 तक पहुंच गया था। वहीं इस बार मटर की खेती करने पर इस बार आमदनी अच्छी हुई है। किसान रमेश कुमार ने बताया कि किसानी के क्षेत्र में विविधता और अलग प्रकार से खेती के बारे में सोचते रहते हैं, जिससे उनको अच्छा-खासा मुनाफा भी हो जाता है। अभी सब्जियों की खेती करने में भी सफलता प्राप्त की है। इस बार मटर के अलावा भिंडी व अन्य सब्जी की फसल काफी अच्छी हुई है और एक बीघा में नेनुआ अब भी लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान खेती कार्य से विमुख होते जा रहे हैं, मगर मेहनत के बूते क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक किसानों ने क्षेत्र की अपनी अलग पहचान बना दी है, जबकि खेती के लिए यहां सिंचाई की सुविधा बहुत कम है। कीड़ी क्षेत्र सब्जी हब के तौर पर चर्चित हो चुका है। ताजी सब्जी खरीदने के लिए खरीददारों की भीड़ लगी रहती है।

कीड़ी के किसानों ने 1 ही दिन में चम्बा मंडी में पहुंचाई 60 क्विंटल फ्रासबीन
शुक्रवार को कीड़ी क्षेत्र के 1 किसान ने 1 दिन में 60 क्विंटल फ्रासबीन पहुंचाई, जहां 40 रुपए थोक के हिसाब से रेट मिला। हालांकि इससे 4 दिन पूर्व यही मूल्य 60 तक पहुंच गया था। मौजूदा समय में क्षेत्र के किसानों ने अपने खेतों में प्याज, मूली व साग समेत अन्य सब्जियाें को तैयार किया है, जो अक्तूबर माह के शुरू में बिक्री के लिए तैयार हो जाएंगी।

मंडी में पहुंचीं लोकल फ्रासबीन, भिंडी व टमाटर की ताजा सब्जियां : भानु
कृषि उपज मंडी के सचिव भानु प्रताप ने बताया कि इस बार भले ही बारिश कम हुई हो लेकिन लोकल मंडी में फ्रासबीन, भिंडी व टमाटर की ताजा सब्जियां खूब पहुंची हैं। चम्बा शहर में जरूरत से अधिक सब्जियां बढ़ जाने पर उन्हें जालंधर समेत पंजाब की अन्य मंडियों में भेजा गया, जिनका अच्छा-खासा रेट मिला।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!