26 से 30 नवम्बर तक चार घंटे बंद रहेगा चम्बा-भरमौर एन.एच.

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 24 Nov, 2021 04:50 PM

chamba bharmaur nh will remain closed for four hours from 26 to 30 november

चम्बा-भरमौर एन.एच. मैहला के समीप 26 से 30 नवम्बर तक चार घंटे तक बंद रहेगा। इन 5 दिनों में एन.एच.मैहला के पास थोड़े-थोड़े अंतराल के लिए बंद किया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक एन.एच. को चौड़ा करने के लिए ब्लास्टिंग की जाएगी। सड़क को बंद रखने की...

चम्बा (नरेंद्र): चम्बा-भरमौर एन.एच. मैहला के समीप 26 से 30 नवम्बर तक चार घंटे तक बंद रहेगा। इन 5 दिनों में एन.एच.मैहला के पास थोड़े-थोड़े अंतराल के लिए बंद किया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक एन.एच. को चौड़ा करने के लिए ब्लास्टिंग की जाएगी। सड़क को बंद रखने की बाकायदा एन.एच. प्रबंधन ने प्रशासन से अनुमति ली है। एन.एच. प्रबंधन द्वारा सड़़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में चम्बा-भरमौर-होली की ओर सफर करने वाले यात्रियों को सुबह 11 बजे से पहले व शाम तीन बजे के बाद ही सफर करना उचित रहेगा। एन.एच. प्रबंधन की ओर से चम्बा भरमौर मार्ग की दशा सुधारने, टारिंग करने और चिन्हित जगहों को चौड़ा करने का कार्य युद्घस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

इसी क्रम में मैहला पुल के पास पहाड़ी को ब्लास्ट करके एन.एच. को चौड़ा किया जा रहा है। इसके तहत बाकायदा प्रबंधन ने जिला प्रशासन से 26 से 30 नवम्बर तक की अनुमति ली है। प्रशासनिक अनुमति अनुसार सुबह 11 से लेकर शाम तीन बजे तक ब्लॉस्टिंग कर मलबे और चट्टानों को एन.एच. से हटाया जाएगा। एन.एच. प्राधिकरण के एस.डी.ओ. विपुल पुंज ने बताया कि मैहला पुल के पास एन.एच. को चौड़ा करने का कार्य 26 से 30 नवम्बर तक किया जाएगा। एन.एच. पर ब्लास्टिंग करने के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रबंधन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक एन.एच. को छोटे-छोटे अंतराल के लिए बंद रखेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!