Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2023 11:04 PM
नादौन शहर के बीचोंबीच वार्ड नंबर-2 में सेना के एक अधिकारी के घर से करीब 25 लाख रुपए के गहनों और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना का पता बुधवार देर शाम को तब पता चला जब करीब एक हफ्ते बाद परिजन घर लौटे।
नादौन (जैन): नादौन शहर के बीचोंबीच वार्ड नंबर-2 में सेना के एक अधिकारी के घर से करीब 25 लाख रुपए के गहनों और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना का पता बुधवार देर शाम को तब पता चला जब करीब एक हफ्ते बाद परिजन घर लौटे। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त कर्नल पुनी चंद अपनी नौकरी के सिलसिले में योल में रह रहे हैं। दिवाली मनाने के लिए जब वह शाम को घर पहुंचे तो देखा कि एक कमरे का सामान बुरी तरह बिखरा हुआ था। चोरों ने कमरे के बाहर की एक ग्रिल तोड़कर अंदर रखा सामान चुरा लिया था। उन्होंने बताया कि सोने के गहनों की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपए है जबकि घर में रखी 7 लाख रुपए की नकदी भी चुराई गई है। गहनों के अलावा चांदी के डेढ़ किलो के करीब गहने भी चोरी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच पर छानबीन आरंभ कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here