डिवाइडर पर काम रहीं 3 महिलाओं पर चढ़ी कार, एक की मौत-2 गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 10 Oct, 2018 08:22 PM

car aconite the 3 women death of one 2 injured

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत बुधवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में 3 महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। दुर्घटना जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीलवां नामक स्थान पर हुई।

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत बुधवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में 3 महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। दुर्घटना जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीलवां नामक स्थान पर हुई। बताया जा रहा है कि साम्बा (जम्मू ) निवासी एक सैनिक अपने परिजनों से मिलने मुकेरियां गया हुआ था और वापसी पर अपनी बेलेनो कार (जे.के. 21ई-2948 ) में जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचा तो आगे से अचानक एक व्यक्ति सड़क में आ गया, जिसे बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे कार पलटे खाती हुई डिवाइडर पर जा चढ़ी और डिवाइडर पर काम कर रहीं 3 मजदूर महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि उक्त कार चालक पूर्णतया सुरक्षित है।

महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
दुर्घटना में घायल महिलाओं को तुरंत सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया गया जहां 45 वर्षीय प्रीति देवी पत्नी विजय कुमार निवासी गांव तमोता, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा ने दम तोड़ दिया जबकि मीतो (50) पत्नी पीटर मसीह व प्रकाशो (60) पत्नी तरसेम मसीह सिविल अस्पताल मुकेरियां में उपचाराधीन हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घायल महिलाओं के लिए बयान
घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मुख्य आरक्षी कुलभूषण के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस घायल महिलाओं के बयान लेने मुकेरियां अस्पताल पहुंची व बयान कलमबद्ध किए। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!