Edited By Ekta, Updated: 11 Sep, 2019 04:47 PM
मंडी शहर के रविनगर में मां के गूरों ने दहकते अंगारों पर चलकर परीक्षा दी। माता बज्रेश्वरी मंदिर कमेटी की ओर से भजन संध्या के बाद होम जाग का आयोजन किया गया। करीब 10 बजे भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद रात साढ़े 12 बजे माता...
मंडी: मंडी शहर के रविनगर में मां के गूरों ने दहकते अंगारों पर चलकर परीक्षा दी। माता बज्रेश्वरी मंदिर कमेटी की ओर से भजन संध्या के बाद होम जाग का आयोजन किया गया। करीब 10 बजे भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद रात साढ़े 12 बजे माता ब्रजेश्वरी ने शहर की परिक्रमा की।
परिक्रमा करने के बाद मां गूरों और श्रद्धालुओं के संग वापस मंदिर पहुंची। जहां गूरों ने महाजाग में मध्यरात्रि के समय दैवीय शक्ति से अंगारों पर चलकर परीक्षा दी। कार्यक्रम में अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसका भक्तों ने खूब आनंद उठाया।