1 month ago
2 months ago
4 months ago
5 months ago
6 months ago
7 months ago
8 months ago
9 months ago
10 months ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
भाजयुमो ने DC कार्यालय में जड़ा ताला, तमाशबीन बनी रही पुलिस
Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Aug, 2017 11:16 PM
भाजयुमो बिलासपुर द्वारा आयोजित आक्रोश रैली उस समय कुछ ज्यादा ही आक्रोशित हो गई, जब डी.सी. बिलासपुर की गैर-मौजूदगी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने....
बिलासपुर: भाजयुमो बिलासपुर द्वारा आयोजित आक्रोश रैली उस समय कुछ ज्यादा ही आक्रोशित हो गई, जब डी.सी. बिलासपुर की गैर-मौजूदगी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने न केवल उनके कार्यालय की कुर्सी के सामने अपना ज्ञापन रखा बल्कि इस दौरान कुछ कार्यकर्ता कुर्सियों पर भी चढ़ गए। इसके बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास राव की मौजूदगी में डी.सी. कार्यालय के दरवाजे पर ताला भी जड़ दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा होने के कारण वहां मौजूद पुलिस चौकी के ए.एस.आई. भी कुछ नहीं कर पाए। हालांकि वहां ए.सी. टू डी.सी. व ए.डी.एम. भी अपने कार्यालयों में मौजूद थे लेकिन कार्यकर्ता डी.सी. को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे तथा डी.सी. कार्यालय में चले गए। डी.सी. कार्यालय तक निकाली रैली ज्ञापन में भाजयुमो ने मुख्यमंत्री से प्रदेश की निरंतर बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने व भाजपा द्वारा गत 24 दिसम्बर को महामहिम राज्यपाल को दी गई चार्जशीट के आधार पर तथ्यों सहित लगाए गए आरोपों की जांच तुरंत करवाने की मांग की है। इससे पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर से लेकर डी.सी. कार्यालय तक रैली निकाली तथा इस दौरान मुख्यमंत्री व सदर विधायक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डी.सी. कार्यालय के प्रांगण में स्थित पार्क में धरना भी दिया। इस दौरान विधायक रिखी राम कौंडल, जिला भाजपाध्यक्ष राकेश गौतम, राजेंद्र गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा व सुभाष शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री भीम चंदेल व राम कुमार शर्मा तथा पूर्व भाजपाध्यक्ष दौलत सिंह ठाकुर सहित कई भाजयुमो पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ए.डी.एम. की मौजूदगी में तोड़ा ताला भाजयुमो द्वारा डी.सी. कार्यालय पर लगाए गए ताले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा ए.डी.एम. बिलासपुर की मौजूदगी में पुलिस द्वारा तोड़े गए ताले और उसके बाद डी.सी. कार्यालय में हुई कथित तोडफ़ोड़ की वीडियोग्राफी की गई। पुलिस ने अपनी तफतीश के दौरान जहां अधिकांश कुर्सियों पर जूतों के निशान पाए, वहीं डी.सी. कार्यालय के बाहर के दरवाजे के ऊपर लगा लॉक भी टूटा पाया। इस आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस डी.सी. कार्यालय में लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि असलियत सामने आ सके। इस दौरान एस.डी.एम. सदर डा. हरीश गज्जू व सदर पुलिस थाना के प्रभारी योगराज सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
चुनावों में मतदान के दिन एनसीसी कैडेट्स देंगे ड्यूटी
भाजपा के पूर्व पार्षद ने दी नगर परिषद कार्यालय के आगे धरना देने की चेतावनी
एक सप्ताह बाद शिंकुला दर्रा बहाल, 35 वाहन हुए आर-पार
विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश नहीं हुए 3 निर्दलीय विधायक
हिमाचल के 10 जिलों में कल होगी नीट परीक्षा, सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में शुरू हो जाएगा प्रवेश
MBBS परीक्षा में कुल्लू की मीनाक्षी ने किया टॉप, ऐसे मिली डाॅक्टर बनने की प्रेरणा
पांवटा साहिब में बोले सीएम सुक्खू, कहा-जयराम ठाकुर ने दोस्तों पर लुटाया प्रदेश का खजाना
कांग्रेस ने साजिश के तहत आनंद शर्मा को बनाया कांगड़ा से प्रत्याशी : जयराम
कोटखाई में 2 साथियों ने मौ.त के घाट उतारा नेपाली, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
चरस मामले के 4 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास व जुर्माने की सजा
CAD $
05/05/2024 05:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
आज का दिन आपके लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। जीवन के सब दुःख-दर्द दूर हो जाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने
वृष राशि वालों आज आप उच्च लोगों के साथ मेल-मिलाप में व्यस्त रहेंगे। इस राशि के युवा जातकों को जॉब का बेहतरीन ऑफर
मिथुन राशि वाले जो पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन लाभ के योग बन
कर्क राशि वालों नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का
सिंह राशि वालों व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवारजनों
कन्या राशि वालों ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यावसायिक
तुला राशि वालों आपके दिन की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। काफी समय से रुका हुआ काम आज संपन्न हो सकता
वृश्चिक राशि वालों आज घर की सुख सुविधा संबंधी चीजों पर खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सोच
धनु राशि वालों कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जितना हो सके अपनी योजनाओं को किसी
मकर राशि वालों आय के स्त्रोत बढ़ने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। युवा वर्ग भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे। दांपत्य जीवन
कुंभ राशि वालों आज का दिन शानदार रहेगा। बिजनेस संबंधित निवेश करना आपके लिए उत्तम रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे
मीन राशि वालों किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। युवाओं को रोजगार के बेहतरीन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes