लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो ने बदली रणनीति, अब वन बूथ ट्वैंटी यूथ

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2018 09:46 PM

bjym change strategy about loksabha election now one booth twenty youth

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजयुमो ने रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए सितम्बर से लेकर नवम्बर माह तक महाभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान भाजयुमो ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है, जिसमें अब वन बूथ टैन यूथ की जगह वन बूथ ट्वैटी यूथ को जोड़ा जाएगा।

शिमला: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजयुमो ने रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए सितम्बर से लेकर नवम्बर माह तक महाभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान भाजयुमो ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है, जिसमें अब वन बूथ टैन यूथ की जगह वन बूथ ट्वैटी यूथ को जोड़ा जाएगा। मोर्चा की तरफ से इसके लिए संसदीय क्षेत्र, संगठनात्मक जिला व मंडल स्तर पर प्रभारियों की तैनाती की गई है, जिसका दायित्व प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को सौंपा गया है।

74 पदाधिकारियों को सौंपा दायित्व
 मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा के अनुसार करीब 74 पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा गया है। इसके तहत उनके पास शिमला सदर का दायित्व रहेगा। इसके तहत प्रदेश पदाधिकारी अमित ठाकुर और अरुण फाल्टा नजर रखेंगे। संसदीय क्षेत्र शिमला का दायित्व विषय ठाकुर को दिया गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत साकेश कुमार, सौरव धीमान, दिनेश ठाकुर और शीतल व्यास को जिला प्रभारी का दायित्व दिया गया है। मंडल प्रभारी के तौर पर वीरेंद्र शर्मा, पारुल शर्मा, शीतल व्यास, विजय गुप्ता, अरुण फाल्टा, राज कुमार, अशोक कंवर, अंकुश चौहान, निदेश ठाकुर, अभिषेक चौधरी, सुनील शर्मा, कुलदीप राणा, कुलदीप शर्मा, शिवम मित्तल, विषय ठाकुर, रोहित चंदेल, श्रवण चंदेल और भरत साहनी को तैनाती दी गई है।

विशाल नैहरिया होंगे संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के प्रभारी
संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के प्रभारी प्रदेश सचिव विशाल नैहरिया होंगे, जबकि जिला प्रभारी के तौर पर संदीप पनियाल, पंकज शर्मा हैप्पी, पवन कपूर और विपिन नैहरिया को दायित्व सौंपा है। मंडल प्रभारी के रूप में संदीप पनियाल, आनंद शर्मा, विकास चौधरी, राजे स्याल, पंकज हैप्पी, राकेश नेगी, पवन कपूर, राजीव रणा, विनायक रैना, विपिन नैहरिया, रविंद्र कुमार, विक्रम जरयाल, आदर्श कुमार, भवानी पठानिया, अजय पठानिया और दीपक कुमार को दायित्व सौंपा गया है।

रजत ठाकुर के पास रहेगा मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी का दायित्व
मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी का दायित्व रजत ठाकुर के पास रहेगा, जबकि जिला प्रभारी के रूप में डा. सीमा ठाकुर, पंकज शर्मा, ज्योति कपूर, विजय गुप्ता और राज कुमार काम देखेंगे। मंडल प्रभारी के तौर पर जय कुमार, मुकेश चंदेल, युवराज, राजीव आर्या, राज कुमार, रुचिन चौहान, देविंद्र ठाकुर, प्रेम ठाकुर, वेद ठाकुर, प्रशांत शर्मा, ज्योति कपूर, शक्ति राणा, राकेश वालिया, सुनील नेगी और राज कुमार काम देखेंगे।

अचल होंगे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी
संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के प्रभारी अचल पठानिया होंगे। इसके अलावा पाल वर्मा, महेश सिपहिया, अंकित चोपड़ा और राजीव कालिया जिला प्रभारी होंगे। मंडल प्रभारी के तौर पर जितिन कुमार, गोल्डी, जगमोहन, विनय, अजय चौधरी, लखवीर सिंह, राकेश, विकास राव, पंकज शर्मा, पुनीत शर्मा, अविनाश, कमल चौधरी और राजेश कुमार दायित्व संभालेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!