5 में से BJP के इन 4 प्रत्याशियों को मिली बड़ी जीत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Dec, 2017 02:27 PM

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के लिए हुए चुनावों के परिणामों में से भाजपा के 4 प्रत्याशियों ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस का एक प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब हुआ है। सबसे बड़ी जीत नाचन से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार ने हासिल की...

ऊना (सुरेन्द्र): हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के लिए हुए चुनावों के परिणामों में से भाजपा के 4 प्रत्याशियों ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस का एक प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब हुआ है। सबसे बड़ी जीत नाचन से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार ने हासिल की है। विनोद कुमार ने 15,896 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी लाल सिंह कौशल को मात दी है। इसके बाद बल्ह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश चौधरी को 12,811 मतों से मात देते हुए विजय पताका फहराई है जबकि पांवटा साहिब से भाजपा प्रत्याशी सुखराम ने कांग्रेस के किरनेश जंग को 12,619 मतों से हराया। 


बैजनाथ से भाजपा के मुलखराज प्रेमी ने कांग्रेस के किशोरी लाल को 12,669 मतों के अंतर से हराया है, वहीं धर्मपुर विस क्षेत्र से भाजपा के महिंद्र सिंह ने कांग्रेस के चंद्रशेखर को 11,964 मतों से हराया है। वहीं सबसे करीबी हार पाने वालों में किन्नौर से भाजपा प्रत्याशी तेजवंत नेगी रहे हैं। इन्हें कांग्रेस के जगत सिंह नेगी से 120 मतों से मात मिली है। बड़सर विस क्षेत्र में भाजपा के बलदेव शर्मा को कांग्रेस के इंद्र दत्त लखनपाल से 439 मतों से हार का सामना करना पड़ा है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को भाजपा के राजीव सहजल से 442 मतों से हार मिली है, वहीं नगरोटा में परिवहन मंत्री जी.एस. बाली को भाजपा प्रत्याशी अरुण कूका से 519 मतों से हार का सामना करना पड़ा है जबकि डल्हौजी में भाजपा के डी.एस. ठाकुर को कांग्रेस की आशा कुमारी से 556 मतों से हार मिली है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!