कांग्रेस पर प्रदेश की 22 लाख बहनों का 4 हजार करोड़ कर्ज : राजीव बिंदल

Edited By Vijay, Updated: 26 Oct, 2023 05:58 PM

bjp state president rajeev bindal

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जनता को गारंटियां देकर विधानसभा चुनावों में जनमत हासिल किया था लेकिन सत्ता में आने के 10 माह बाद भी गारंटियां पूरी नहीं की। अन्य राज्यों में जाकर गारंटियां पूरी करने की बात कहकर प्रदेश व देश की जनता को गुमराह किया जा...

चम्बा (काकू): कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जनता को गारंटियां देकर विधानसभा चुनावों में जनमत हासिल किया था लेकिन सत्ता में आने के 10 माह बाद भी गारंटियां पूरी नहीं की। अन्य राज्यों में जाकर गारंटियां पूरी करने की बात कहकर प्रदेश व देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने चम्बा में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की 22 लाख बहनों को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा किया था। पहली कैबिनेट बैठक में इस गारंटी को पूरा करने का ऐलान किया था। 18 से 60 साल तक की महिलाओं का 4 हजार करोड़ रुपए का कर्ज प्रदेश सरकार पर चढ़ चुका है। 

10 महीने में 10 हजार लोगों को नौकरियाें से धोना पड़ा हाथ 
चुनावों के दौरान प्रियंका गांधी ने 67000 रिक्त पद भरने के साथ ही 33 हजार नए पद सृजित करने व 5 लाख नौकरियां देने की घोषणा की थी लेकिन कांग्रेस के सत्तासीन होने के 10 महीने में 10 हजार लोगों को नौकरियाें से हाथ धोना पड़ा है। इसमें आऊटसोर्स व अन्य कर्मचारी नौकरी से निकाल दिए गए हैं। 100 रुपए लीटर दूध, 2 रुपए किलो गोबर व 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी भी पूरी नहीं हुई। जबकि सरकार डीजल पर वैट लगाकर अब तक 1500 करोड़ कमा चुकी है और महंगाई में बढ़ोतरी है। इस अवसर पर भाजपा नेता हर्ष महाजन, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह के विधायक डाॅ. हंसराज, डल्हौजी के विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डाॅ. जनक राज, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, भटियात के पूर्व विधायक विक्रम जरयाल व चम्बा के पूर्व विधायक पवन नैय्यर मौजूद रहे। 

10 महीने में प्रदेश में नहीं खुला कोई नया संस्थान 
राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार विकास के लिए बनती है लेकिन हिमाचल प्रदेश लगातार पिछड़ रहा है। कांग्रेस सरकार ने पिछले 10 माह के कार्यकाल में 1 भी नया संस्थान नहीं खोला। उल्टा पूर्व की भाजपा सरकार के समय खोले गए 1500 से अधिक संस्थान बंद कर दिए। इसमें स्कूल, काॅलेज, स्वास्थ्य संस्थान आदि शामिल हैं। इन संस्थानों को किसलिए बंद किया गया अब तक इसका कोई उत्तर नहीं मिल पाया है। 

पाकिस्तान को पीछे छोड़ बंद कर दी है चर्चा
राजीव बिंदल ने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए तैयार है। मोदी के नेतृत्व में सामरिक दृष्टि से भारत मजबूत हुआ है। हम दुनिया की महाशक्ति के रूप में उभरे हैं। पाकिस्तान को पीछे छोड़कर उसकी चर्चा बंद कर दी है। कश्मीर में जहां पत्थरबाजी होती थी आज तिरंगा फहराया जाता है। आर्थिक दृष्टि से भारत आज पांचवें पायदान पर पहुंच चुका है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!