किसी भी विचारधारा, दल के लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले : त्रिलोक कपूर

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2024 12:27 AM

bjp state general secretary trilok kapoor

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि पार्टी से जुड़ने की इच्छा रखने वाले किसी भी राजनीतिक दल, संगठन व विचारधारा के नेताओं व आम लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे हर समय खुले हैं....

धर्मशाला (सौरभ): भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि पार्टी से जुड़ने की इच्छा रखने वाले किसी भी राजनीतिक दल, संगठन व विचारधारा के नेताओं व आम लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे हर समय खुले हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में बागी होकर कमल के निशान के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के लोगों की वापसी अब किसी भी सूरत में सम्भव नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर यह निर्णय ले चुकी है। कांगड़ा में हुई प्रदेश संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। विशेष बातचीत में भाजपा महामंत्री ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार को लकवा मार गया है। प्रदेश में विकास ठप्प है। भाजपा महामंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की संगठनात्मक ताकत व भाजपा की कमान संभालने का लाभ प्रदेश को मिला है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि धर्मशाला के विकास के लिए प्रयास करने वाले अपने ही कद्दावर नेता सुधीर शर्मा व हमीरपुर के वरिष्ठ विधायक राजिंद्र राणा को सुक्खू सरकार जलील कर रही है। 

कांगड़ा का सियासी वजूद खत्म करने की साजिश 
त्रिलोक कपूर ने कहा कि सुक्खू सरकार जिला कांगड़ा का सियासी वजूद खत्म करने की साजिश रच रही है। भाजपा सरकार में जिले के 4 मंत्रियों के पास 12 विभाग थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने जिले से 10 विधायक होने के बावजूद महज 2 मंत्री बनाए हैं व अहम विभाग तक नहीं दिए। दूसरा मंत्री भी एक साल बाद अपनी हाईकमान के दबाव में बनाया। 14 माह में एक भी बड़ा प्रोजैक्ट कांगड़ा को नहीं दिया गया। 

कयासों पर मत जाइए... जिला कांगड़ा भाजपा एकजुट व सॉलिड
त्रिलोक कपूर ने जिला कांगड़ा में भाजपा नेताओं के आपसी मनमुटाव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि कांगड़ा में पार्टी के कुछ नेताओं पर संगठन को हाईजैक करने के आरोप लगते हैं, लेकिन सबसे बड़े जिले में पार्टी का संगठन पूरी तरह एकजुट व सॉलिड है। प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रभारी विपिन परमार की अगुवाई में मजबूत टीम बनाई है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैम्पस, माता हिमानी चामुंडा मार्ग से सोलर लाइट्स हटाने के मसलों पर जिला भाजपा ने सफल आंदोलन चलाए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी रैली से संगठन को बूस्ट मिला है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!