Edited By kirti, Updated: 04 May, 2018 03:34 PM
कसौली गोलीकांड के बाद बैकफुट पर आई प्रदेश सरकार के समर्थन में भाजपा संगठन आगे आ गया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लाशों पर...
ऊना(अमित):कसौली गोलीकांड के बाद बैकफुट पर आई प्रदेश सरकार के समर्थन में भाजपा संगठन आगे आ गया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लाशों पर राजनीति कर रहे है जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह न भूले की उनके कार्यकाल में ही अवैध निर्माण हुए है जिन्हे सुप्रीम के आदेशों के बाद हटाने के लिए शैलबाला वहां गई थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस कर्मियों की मौत का कारण तबादला बताया था। लेकिन मृतक पुलिस कर्मियों के परिजनों ने सामने आकर कांग्रेस के झूठ की कलई सबके सामने खोल दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई थी जब गुड़िया और होशियार सिंह जैसे हत्याकांडो से प्रदेश की साख गिरी थी।