Edited By Ekta, Updated: 07 Sep, 2018 02:00 PM
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अमित शाह का हिमाचल दौरा भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की 8 और 9 सितंबर को होने वाली बैठक के बाद ही तय होगा। अमित शाह कार्यकर्ताओं से सरकार के कामों की फीडबैक लेंगे। साथ ही...
शिमला (राजीव): लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अमित शाह का हिमाचल दौरा भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की 8 और 9 सितंबर को होने वाली बैठक के बाद ही तय होगा। अमित शाह कार्यकर्ताओं से सरकार के कामों की फीडबैक लेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने बताया कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद ही अमित शाह प्रदेश में दौरे को लेकर समय देंगे।