राष्ट्रपति पर अधीर रंजन की आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी मांगें सोनिया गांधी : संबित पात्रा

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2022 10:39 PM

bjp national spokesperson sambit patra

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि...

शिमला (कुलदीप): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधीर रंजन चौधरी का बयान संविधान, महिला व आदिवासी विरोधी है, जिसका भाजपा सड़क से संसद तक विरोध कर रही है। संबित पात्रा यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठीं आदिवासी महिला के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझ कर इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया, जो संविधान की मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष को राष्ट्र माता कहती हैं, लेकिन उसके विपरीत राष्ट्रपति पद पर बैठी महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती है। कांग्रेस का ऐसा करना उसके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। 
PunjabKesari

हिमाचल में 17 लाख घरों पर लगाया जाएगा तिरंगा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक चलेगा तथा 13 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के 17 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। अविनाश राय खन्ना ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के टिप्स दिए और कहा कि सोशल मीडिया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान भाजपा मुख्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। बैठक में सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य और धनेश्वरी ठाकुर ने भी भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके शिमला स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर अभिनंदन किया।
PunjabKesari

देश से माफी मांगें सोनिया व कांग्रेस नेता : खन्ना
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा की तरफ से शिमला में किए गए जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। अविनाश राय खन्ना ने इस अवसर पर सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं से देश से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद पर बैठी आदिवासी महिला के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि कांग्रेस देश में अपनी जमीन खो रही है। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!