सुक्खू सरकार बैक गियर की सरकार, झूठ बोलकर राजनीति नहीं चलती : जेपी नड्डा

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2024 05:08 PM

bjp national president jp nadda

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश में सुक्खू सरकार को बैक गियर की सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूर्व जयराम सरकार के समय में खोले गए करीब 900 संस्थानों को बंद करने का काम किया गया।

सोलन (ब्यूरो): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश में सुक्खू सरकार को बैक गियर की सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूर्व जयराम सरकार के समय में खोले गए करीब 900 संस्थानों को बंद करने का काम किया गया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो 10 गारंटियां दीं, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया है। यही नहीं, हिमकेयर योजना के तहत अस्पतालों का 200 करोड़ रुपए का भुगतान न करके सुक्खू सरकार ने आम लोगों को मुफ्त इलाज से वंचित कर दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि झूठ बोलकर राजनीति नहीं चलती। राजनीति लोगों को जोड़ने व उनकी सेवा करने से चलती है। 3 राज्यों की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। सोलन में अभिनंदन रैली को सम्बोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल दी है। देश में नरेन्द्र मोदी की गारंटी ही पूरी होने की गारंटी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान की जीत ने यह साबित कर दिया है। इन तीन राज्यों की जीत 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की गारंटी है।

वर्ष 2022 की गलती अब लोकसभा चुनाव में न दोहराना
जेपी नड्डा ने प्रदेश में सुक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता को अपनी गलती का एहसास हो रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि वर्ष 2022 की गलती अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मत दोहराना। हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में राज्य की जनता का दुख-दर्द बांटने के लिए दिल्ली से कांग्रेस का एक भी नेता नहीं आया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें दिल्ली से हिमाचल भेजा। जब भी मैं हिमाचल आया तो केन्द्र से प्रदेश को राहत के रूप में 300 करोड़ रुपए लेकर आया। केन्द्र सरकार ने प्रदेश को 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि राहत के रूप में प्रदान की है। इसके अलावा सड़कों के लिए 400 करोड़ रुपए की राशि दी। फिर भी सरकार व कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि कुछ नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि केन्द्र से मिली राहत को क्या डकार दिया है।

कांग्रेस ने भारत को तोड़ने का काम किया
जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए कि कहा कि कांग्रेस ने तो भारत को तोड़ने का काम किया है। 84 सिख दंगों को लेकर कांग्रेस के किसी नेता ने आज तक माफी नहीं मांगी है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के साथ राहुल गांधी उस समय खड़े थे। उन्होंने आज तक इसके लिए माफी नहीं मांगी है। धारा 370 से भारत को कमजोर कर रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटाकर भारत को मजबूत करने का काम किया है। यदि देश को जोड़ने का काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। देश में अब जाति की राजनीति की जा रही है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि देश में केवल 4 जाति हैं। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता व मातृशक्ति। इनकी चिंता करने की आवश्यकता है। देश में महिला शक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने सबसे बेहतर काम किया है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना शुरू की है। इसके तहत देश में 80 करोड़ों लोगों को 5 किलो मुफ्त अनाज मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10.74 करोड़ परिवार लाभाविंत हुए हैं। वर्ष 2014 में जब देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार बनी थी तो देश में 18000 गांव में बिजली नहीं थी। मोदी सरकार ने 2 वर्ष में इन सब गांव तक बिजली पहुंचाई।

कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका लोकसभा चुनाव 
जेपी नड्डा ने कहा कि केन्द्र में मोदी की सरकार बनना तय है। प्रदेश की जनता के पास झूठ के बुनियाद पर प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का मौका लोकसभा चुनाव है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मंत्री डाॅ. राजीव सहजल व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद सहित कई नेता उपस्थित थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!