राहुल-प्रियंका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भाजपा नेता ने मांगी माफी

Edited By Vijay, Updated: 23 Dec, 2018 10:17 PM

bjp leader demands apology on abusive remarks on rahul priyanka

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा के खिलाफ फेसबुक पर हुई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान समिति के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह नेगी ने माफी मांगी...

शिमला: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा के खिलाफ फेसबुक पर हुई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान समिति के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह नेगी ने माफी मांगी है। फेसबुक पर रणवीर सिंह ने पोस्ट किया है कि मेरे लिखने के शब्द पोस्ट पर पूरे नहीं हो पाए, जिसकी वजह से फेसबुक पर गलत पोस्ट हुआ है। अगर किसी को ठेस पहुंची होगी तो उसके लिए क्षमा करें।

पुलिस लेगी यूथ कांग्रेस के बयान

वहीं पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। पुलिस पहले यूथ कांग्रेस के बयान लेगी और उसके बाद भाजपा से जुड़े रणवीर सिंह नेगी को पूछताछ के लिए बुलाएगी। यूथ कांग्रेस ने पुलिस को दी शिकायत में जिक्र किया है कि रणवीर सिंह नेगी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जो उक्त व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई है वह कानून के विपरीत है। अभद्र टिप्पणी करने से भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार हुआ है। पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ सदर थाना के तहत धारा 295 ए और आई.पी.सी. की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

अभद्र टिप्पणी पर पांवटा में भी हुई एफ.आई.आर. दर्ज

उधर, रणवीर सिंह नेगी के विरुद्ध धारा 295 (ए) व धारा 505 के अंतर्गत पांवटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असगर अली ने भी रविवार को पुलिस थाना पांवटा में एफ .आई.आर. दर्ज करवा दी है। असगर अली ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं उनकी बहन प्रियंका वाड्रा के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए रणवीर सिंह नेगी ने सोशल मीडिया पर एक अभद्र टिप्पणी की है। इस अभद्र एवं शर्मनाक टिप्पणी से जहां भाई-बहन का पवित्र रिश्ता शर्मसार हुआ है, वहीं मुस्लिम समुदाय की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की पड़ताल कर दोषी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!