भाजपा कर रही जोड़तोड़ व प्रलोभन की राजनीति : राठौर

Edited By prashant sharma, Updated: 28 Jan, 2021 06:39 PM

bjp is doing politics of manipulation and seduction rathore

जिला परिषद सदस्यों की शपथ के बाद अब सत्तापक्ष भाजपा सरकार और कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ करनी शुरू कर दी है। शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिले में कांग्रेस पार्टी ने जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के दावे किए हैं।

शिमला (योगराज) : जिला परिषद सदस्यों की शपथ के बाद अब सत्तापक्ष भाजपा सरकार और कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ करनी शुरू कर दी है। शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिले में कांग्रेस पार्टी ने जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के दावे किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला जिला के 24 में से 13 कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्यों को साथ लेकर जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा किया है। शिमला में जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा है। भाजपा को कहीं भी स्पष्ट जनादेश नही मिला है इसलिए प्रलोभन व जोड़तोड़ की राजनीति की जा रही है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि  सरकार ने रोस्टर को प्रभावित किया इसके बावजूद भी कांग्रेस के लोग जीतें। भाजपा ने जनादेश को चुराने का प्रयास किया। नालागढ़ व बद्दी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को प्रलोभन दिया व अपने अध्य्क्ष बनाया। मुख्यमंत्री व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लगातार इन चुनावों के झूठे जीत के आंकड़े प्रस्तुत किए। भाजपा अधिकारियों के द्वारा निर्दलीय व कांग्रेस के प्रतिनिधियों को प्रताड़ित कर अपने खेमे में मिलाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस व प्रदेश की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी। भाजपा को प्रदेश में कही भी जनादेश नही मिला है और जोड़तोड़ की राजनीति की जा रही है। कांग्रेस आज एकजुट है। इस अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता ने नकार है। भाजपा के लोग प्रलोभन की रकजनीति कर रही है वह कांग्रेस के लोगों को । आने वाले 2022 के चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!