विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, जीत का किया दावा

Edited By Vijay, Updated: 03 Sep, 2019 10:18 PM

bjp congress

पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा की तरफ से खुद मोर्चा संभाल लिया है तथा दोनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की नब्ज भी टटोली है।

शिमला: पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा की तरफ से खुद मोर्चा संभाल लिया है तथा दोनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की नब्ज भी टटोली है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मंत्रणा करने के अलावा कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की है। प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री दोनों उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती से मोर्चा संभाल लिया था। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी पार्टी की जीत का दावा किया है।

कांग्रेस ने एससी मोर्चा में की नियुक्तियां

कांग्रेस पार्टी की तरफ से उपचुनाव के दृष्टिगत नियुक्तियों का क्रम शुरू हो गया है। इसमें अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष यादविंद्र गोमा की तरफ से रमेश चंद को पच्छाद ब्लॉक तथा संतोष कुमार को धर्मशाला ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी गई है। दोनों ब्लॉक अध्यक्षों से एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक कार्यकारिणी गठित करने को कहा है। यानि पार्टी की तरफ से सिर्फ पच्छाद और धर्मशाला ब्लॉक में नियुक्तियां करके कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुईं हैं 2 सीटें

उल्लेखनीय है कि शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कश्यप के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पच्छाद विधानसभा सीट खाली हुई है। इसी तरह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पूर्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर के चुनाव जीतने के कारण कांगड़ा विधानसभा सीट खाली हुई है।

बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी भाजपा : सत्ती

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दावा किया है कि दोनों विधानसभा उपचुनाव में पार्टी शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी यह उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के लिए राष्ट्रवाद के साथ आम आदमी के हित सर्वोपरी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!