बस से टकराई बाइक, चालक घायल

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 13 Dec, 2020 05:17 PM

bike collided with bus driver injured

पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर पंजपुला के निकट एक बाइक परिवहन निगम की बस से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया है। यहां उपचार चल रहा है। दर्शन कुमार (42) पुत्र संसार चंद निवासी गांव बढ़ी बदाटू...

तुनुहट्टी(संजय):पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर पंजपुला के निकट एक बाइक परिवहन निगम की बस से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया है। यहां उपचार चल रहा है। दर्शन कुमार (42) पुत्र संसार चंद निवासी गांव बढ़ी बदाटू पंचायत ढलोग शनिवार को अपने रिश्तेदारों के पास उबार (चुवाड़ी) गया था। रविवार को सुबह अपने घर लौट रहा था। करीब 9 बजे वह नैनिखड के पंजपुला के समीप पहुंचा तो सामने से पंजाब पथ परिवहन की बस पी.बी.07- 5436 आ रही थी। यह बस बनीखेत से पठानकोट की ओर जा रही थी। दर्शन बस को देख संतुलन बनाने लगा पर बाइक अनियन्त्रित होकर बस के साथ जा टकराई। इससे उसे चोटें आई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना होते देख भागते हुए बाइक सवार के पास जाकर उसको सड़क से उठाया व बनीखेत पुलिस चौकी व एम्बुलैंस को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलैंस के माध्यम से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया। घायल के पैर में चोट लगी है। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस में मुकदमा नहीं हो पाया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!