नालागढ़: राजपुरा में खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, एक की मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2024 06:03 PM

bike collided from truck death of one

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ट्रक के साथ हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीबीएन (ठाकुर): पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ट्रक के साथ हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रिजवान पुत्र चमन निवासी धनारी, थाना गिनौर व जिला संभल (उत्तर प्रदेश) और अरवाज खान पुत्र जाकिर निवासी गांव नगलिया मशकूला, डाकघर सिरसी, थाना मनाठेर, तहसील बिलारी व जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे राजपुरा स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों काे गंभीर चोटें आईं। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान रिजवान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!