Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Oct, 2017 12:20 AM
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व चम्बा जिला में पुलिस ने 2 लोगों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है।
कुल्लू/चम्बा: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व चम्बा जिला में पुलिस ने 2 लोगों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामल में थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने चरस की खेप के साथ लग घाटी का व्यक्ति गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब हैड कांस्टेबल कृष्ण लाल पुलिस टीम के साथ खलाड़ानाला के समीप नाके पर मौजूद थे। रविवार करीब सवा 1 बजे सामने से एक व्यक्ति आया जोकि पुलिस को सामने देखकर पीछे मुड़ कर जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 45 ग्राम चरस बरामद हुई। ए.एस.पी. निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी केवल राम (42) निवासी जिन्दी शालंग लग घाटी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
चम्बा में 200 ग्राम चरस सहित धरा कांगड़ा निवासी
दूसरे मामले में चम्बा जिला के अंतर्गत तीसा पुलिस ने एक व्यक्ति के व्यक्ति को 200 ग्राम चरस सहित रविवार की सुबह पकड़ा है। ए.एस.पी. चम्बा विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 5 बजे पुलिस चौकी नकरोड़ के मुख्य आरक्षी योगेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने जसौरगढ़-तीसा जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया गया था। इस दौरान जसौरगढ़ की तरफ से पैदल आ रहे व्यक्ति की नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो उसने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। उक्त व्यक्ति की पहचान खंबूनाथ पुत्र जुधवीर निवासी गांव धलौट (बैजनाथ) जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी अदालत के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।