Edited By Ekta, Updated: 11 Apr, 2018 01:09 PM
कांगड़ा जिला के नूरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चक्की खड्ड के पास एक एक्टिव रॉकेट लॉन्चर (जिंदा मोर्टार) मिलने से हड़कंप मच गया था। मोर्टार के मिलने पर पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया था और फिर दस्ते ने इस मोर्टार को डिफ्यूज कर दिया। नूरपुर...
नूरपुर: कांगड़ा जिला के नूरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चक्की खड्ड के पास एक एक्टिव रॉकेट लॉन्चर (जिंदा मोर्टार) मिलने से हड़कंप मच गया था। मोर्टार के मिलने पर पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया था और फिर दस्ते ने इस मोर्टार को डिफ्यूज कर दिया। नूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मोर्टार को डिफ्यूज करने के लिए पठानकोट से आर्मी बुलाई गई थी।
घटनास्थल पर काफी भीड़ उमड़ी हुई थी। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि आखिर मोर्टार वहां पर पहुंचा कैसे। मामले की जांच चल रही है। बताया जाता है कि सबसे पहले भेड़-बकरियां चराने वाले चरवाहों की नजर इस मोर्टार पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।