Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Nov, 2017 01:29 AM
लंज खास पंचायत के नाग मंदिर गांव की एक महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई।
धर्मशाला: लंज खास पंचायत के नाग मंदिर गांव की एक महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई। मृतका के पति टेक चंद ने बताया कि उसकी पत्नी कसों देवी पर विगत मंगलवार को खेतों में काम करते समय रंगड़ों ने हमला कर दिया था। उस समय अपने-अपने खेतों में काम कर रही गांव की पूनम देवी, रक्षा देवी, कमला देवी, मंजू बाला, पवना देवी व अन्य महिलाओं ने धुआं डालकर उसे रंगड़ों से बचाया था। इसके बाद कसों देवी को पी.एच.सी. लंज ले जाया गया, जहां से उसे टांडा मैडीकल कालेज भेजा गया। टांडा में डायलिसिस मशीन खराब होने के कारण उसे वहां से आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान वीरवार शाम उसकी मौत हो गई।
लंज पी.एच.सी. में नहीं मिला प्राथमिक उपचार
स्थानीय लोगों में पंचायत प्रधान रमेश चंद, रविंद्र कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, हंसराज, निक्का राम व अनिल कुमार आदि ने कहा कि लंज पी.एच.सी. में डाक्टर न होने के कारण महिला को प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका व उसे प्राथमिक उपचार मिलता तो महिला को बचाया जा सकता था। लोगों ने प्रशासन को उक्त परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।