Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2018 10:03 PM
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। यह बात शहर से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले जत्थे को रवाना करने से पहले आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कही।
नाहन: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। यह बात शहर से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले जत्थे को रवाना करने से पहले आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि देश आतंकवादियों की धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है। अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इस मौके पर शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, राज्य अध्यक्ष अमरीश संधू व यात्रा के आयोजक संजीव संधू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अभिषेक सैनी, अशोक सैनी, श्याम लाल व अदित्य सैनी समेत शहर के गण्यमान्य लोग शामिल हुए। यात्रा में 5 दर्जन से ज्यादा लोग रवाना हुए।