बैंक प्रबंधक ने फर्जी लोन बनाकर हड़प लिए 10 लाख, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा

Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2021 09:55 PM

bank manager grabbed 10 lakhs by making fake loan

पंजाब नैशनल बैंक के मैनेजर द्वारा जाली ऋण बनाकर उस राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। मामला पीएनबी की चनोल डैहर शाखा का 6 वर्ष पुराना पाया गया है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता बैंक प्रबंधक शाखा चनोल डैहर राजू राम ने पुलिस...

सुंदरनगर (ब्यूरो): पंजाब नैशनल बैंक के मैनेजर द्वारा जाली ऋण बनाकर उस राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। मामला पीएनबी की चनोल डैहर शाखा का 6 वर्ष पुराना पाया गया है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता बैंक प्रबंधक शाखा चनोल डैहर राजू राम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रमेश कुमार जोकि पंजाब नैशनल बैंक शाखा चैलचौक में बतौर मैनेजर कार्यरत है, उसने शाखा चनोल डैहर में बतौर शाखा प्रबंधक तैनाती के दौरान दुनी चंद पुत्र गांधी राम गांव पास्ता डाकघर ट्रोह तहसील बल्ह के नाम उपरोक्त ऋण बनाया था।

जब लोन की किस्तें जमा करने के लिए दुनी चंद से संपर्क किया गया तो उसने इस ऋण के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। जांच में पाया गया है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने 10,20,000 रुपए का लोन फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक व्यक्ति को जारी किया था। इसके बाद अब बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में लोन फर्जीवाड़े को लेकर अन्य कई खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!