HRTC के 7 हजार कर्मचारियों को Bali का तोहफा, इतने % DA की किस्त जारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Sep, 2017 05:58 PM

bali gave gift to 7 thousand employees of hrtc release of installment of da

बुधवार को परिवहन मंत्री जी.एस. बाली की अध्यक्षता में हुई बी.ओ.डी. की बैठक में एच.आर.टी.सी. कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की 5 फीसदी की किस्त जारी करने पर मुहर लगा दी गई है।

शिमला: बुधवार को परिवहन मंत्री जी.एस. बाली की अध्यक्षता में हुई बी.ओ.डी. की बैठक में एच.आर.टी.सी. कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की 5 फीसदी की किस्त जारी करने पर मुहर लगा दी गई है। कर्मचारियों की यह किस्त अभी तक उनके जी.पी.एफ. खाते में जमा होगी और सितम्बर माह से नकद मिलेगी। इस फैसले से निगम के 7 हजार कर्मचारी लाभांवित होंगे। बैठक में निगम के कर्मचारियों को और लाभ देने का भी फैसला लिया गया है। बैठक में कैपिटल अलाऊंस को 275 से 400, यूनीफार्म भत्ता 100 से 200 व वाशिंग अलाऊंस 30 से 60 रुपए करने पर भी मुहर लगाई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि राजधानी में परिवहन निगम की टैक्सी के चालकों को 750 रुपए विशेष भत्ता देने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्किल डिवैल्पमैंट के तहत प्रशिक्षण प्राप्त परिचालकों को 25 रुपए प्रति घंटा मिलेंगे। पहले यह राशि 15 रुपए थी। इसके अलावा उन्हें अब नाइट अलाऊंस के भी 70 रुपए मिलेंगे।

साढ़े 4 वर्ष में 3323 को दिया रोजगार
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों को 4 वर्षों में 609 करोड़ रुपए के लाभ दिए गए हैं। इसी वर्ष अभी तक 84 करोड़  का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों के ओवरटाइम, नाइट अलाऊंस, मैडीकल बिल, लीव इन-कैशमैंट और ग्रैच्युटी के भुगतान को 10 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा निगम के पैंशनरों को अगस्त माह की पैंशन भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यकाल के साढ़े 4 वर्ष में निगम में 3323 को रोजगार दिया गया है और 1450 को प्रोमोशन दी गई है। इसके अलावा 3308 अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि किथ एंड किन पॉलिसी के तहत 382 युवाओं को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि निगम में 1575 चालक भर्ती हुए हैं और 1300 टी.एम.पी.ए. की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में 557 नए रूट जोड़े गए हैं और एक रुपए प्रति किलोमीटर के फिक्स किराए पर 55 रूट शुरू किए हैं और 2 जल्द जारी होंगे।

50 छोटे इलैक्ट्रिक वाहनों का दिया आर्डर 
उन्होंने कहा कि निगम ने 50 छोटे इलैक्ट्रिक वाहनों का आर्डर दे दिया है। इन बसों का सफल ट्रायल होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इन छोटे वाहनों में कुछ शिमला में भी चलाई जाएंगे। इनमें 7 सवारियां बैठ पाएंगी। उन्होंने कहा कि बस अड्डों में सुधार किया जाएगा और बस अड्डों में सी.सी.टी.वी. लगेंगे। उन्होंने कहा किस कुछ दिनों में 8 नए बस अड्डों को जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव थाली सफलता से चल रही है। इसे कुछ और बस अड्डों में भी शुरू किया जा रहा है।

साधारण किराए वाली सुपर डीलक्स बस सेवा होगी शुरू
उन्होंने कहा कि एक माह में परिवहन निगम साधारण किराए पर सुपर डीलक्स बस सेवा शुरू करने जा रहा है। एच.आर.टी.सी. हिम सेवा के नाम से यह सर्विस 40 रूटों पर शुरू होगी और अक्तूबर माह से शुरू हो जाएगी। इसमें किसी प्रकार का कोई पास नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के लिए निगम ने लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस राशि से खतरनाक स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए जाने हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!