जब रिज पर लंगूर ने भुट्टे के लिए मचाया आतंक, युवक की जान पर बनी

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2020 08:02 PM

baboon attack on youth

राजधानी शिमला में अब बंदरों, कुत्तों के बाद लंगूर भी लोगों की परेशानी बनने लग गए हैं। मंगलवार दोपहर को रिज पर घूम रहे एक युवक की जान पर उस वक्त बन आई जब वह भुट्टा खाते हुए अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था।

शिमला (राजेश): राजधानी शिमला में अब बंदरों, कुत्तों के बाद लंगूर भी लोगों की परेशानी बनने लग गए हैं। मंगलवार दोपहर को रिज पर घूम रहे एक युवक की जान पर उस वक्त बन आई जब वह भुट्टा खाते हुए अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। उसी समय युवक को एक लंगूर ने भुट्टा खाते हुए देखा और वह उसके पीछे चल पड़ा। जब युवक भागने लगा तो लंगूर ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गिर कर घायल हो गया। वहीं लंगूर के इस आतंक को देखने के बाद वहां लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर लंगूर भाग गया।
PunjabKesari, Baboon and People Image

शहर में बंदरों के साथ लंगूरों की संख्या भी बढ़ रही है। अक्सर ये जाखू मंदिर, लोअर जाखू व रोप-वे आने-जाने वाले लोगों व पर्यटकों को भी परेशान करते हुए नजर आते हैं और यदि हाथ में कोई खाद्य वस्तु हो तो वह छीनने का प्रयास करते हैं, ऐसे में लोगों ने निगम से इस समस्या का हल निकालने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!