लाहौल-स्पीति : डिमरु नाले में हिमस्खलन, 1 घंटे तक रुका चंद्रभागा नदी का बहाव

Edited By Vijay, Updated: 25 Jan, 2023 10:45 PM

avalanche stopped flow of chandrabhaga river for 1 hour

भारी हिमपात के बाद लाहौल-स्पीति जिले में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को पट्टन घाटी में जगह-जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। दोपहर बाद थिरोट के समीप डिमरु नाले में भारी हिमस्खलन हुआ, जिससे चंद्रभागा नदी का बहाव एक घंटे तक रुका रहा।

केलांग (ब्यूरो): भारी हिमपात के बाद लाहौल-स्पीति जिले में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को पट्टन घाटी में जगह-जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। दोपहर बाद थिरोट के समीप डिमरु नाले में भारी हिमस्खलन हुआ, जिससे चंद्रभागा नदी का बहाव एक घंटे तक रुका रहा। दोपहर बाद दूसरी घटना थोलंग के पास हुई वहां भी सामने वाले नाले में हिमस्खलन हुआ, जिसके चलते कहीं से भी कोई जानी नुक्सान का समाचार नहीं ह, लेकिन हिमपात के बाद बढ़ी हिमस्खलन की आशंका ने चिंता को बढ़ा दिया है। 

जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने समस्त पट्टन घाटी के लोगों को सतर्क कर दिया है तथा लोगों से घरों से बाहर न निकलने का आग्रह किया गया है। लाहौल घाटी में मंगलवार रात से भारी हिमपात हो रहा है। बुधवार को दिन के समय रफ्तार कम हुई थी, लेकिन शाम होते ही फिर से हिमपात का दौर जारी है। डीसी लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि मौसम खुलने तक घरों से बाहर न निकलें, जिला प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!