Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2019 03:54 PM
पांवटा के पलहोड़ी में एक महिला पर दराट से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहराज नामक महिला ने बताया कि सुबह उनके खेत में किसी के पशु उनकी फसल बर्बाद करने लगे, जिसके बाद उसने उन पशुओं खेत से भगाया।
पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा के पलहोड़ी में एक महिला पर दराट से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहराज नामक महिला ने बताया कि सुबह उनके खेत में किसी के पशु उनकी फसल बर्बाद करने लगे, जिसके बाद उसने उन पशुओं खेत से भगाया। इतने में पशुओं के मालिक, जिसका नाम मिट्ठू बताया जा रहा है वह अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके बाल पकड़कर उसको मारा और उसकी पत्नी में उस पर दराट से हमला किया, जिससे उसके हाथ में गहरे घाव हो गए हैं।
महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे उठाकर माजरा थाने ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। यहां आपातकालीन सेवा में उपस्थित डॉक्टर कमाल पाशा ने उसका इलाज किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत के चलते नाहन मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया।
वहीं महिला के पति सुलेमान ने बताया कि सुबह उनके खेत में कुछ पशु घुस गए थे जो उनकी फसल बर्बाद करने लगे। इसके बाद उसकी पत्नी ने उन पशुओं को खेत से बाहर निकाला तो पशुओं के मालिक और उनकी पत्नी ने वहां आकर उसकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिसने उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई है। वहीं माजरा पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।