अटल जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर नीरज भारती के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Ekta, Updated: 21 Aug, 2018 11:00 AM

atal ji against objectionable post to take neeraj bharti fir registered

भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया की प्रभारी प्रतिभा बाली के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पुलिस ने पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी शिमला एस.पी. ओमापति जम्वाल से भी मिलीं...

शिमला (जस्टा): भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया की प्रभारी प्रतिभा बाली के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पुलिस ने पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी शिमला एस.पी. ओमापति जम्वाल से भी मिलीं और सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने को लेकर नीरज भारती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ऐसे में पुलिस भी हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढली थाने के तहत नीरज भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट लिखने के लिए नीरज भारती हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। उन्हों पिछले दिन रविवार को विवादित पोस्ट फेसबुक पर डाल दी थी, ऐसे में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच रोष पनप गया और दूसरे दिन पदाधिकारी एस.पी. ऑफिस ही पहुंच गईं। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एस.पी. शिमला को यह भी अवगत करवाया कि 2 दिन पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी पर आपत्तिजनक टिप्पणी फेसबुक पर डाल चुके हैं, जिसका प्रदेशभर में काफी विरोध हो रहा है। पुलिस अब जल्द ही नीरज भारती से पूछताछ करेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह है मामला
बीते शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए नीरज भारती ने कुछ वैब साइट्स में प्रकाशित सामग्री को शेयर करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के आचरण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने रविवार को एक भाजपा महिला नेत्री और संघ को लेकर अभद्र टिप्पणी और सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर भी सोशल मीडिया पोस्ट डालते हुए टिप्पणी की।

गांधी व नेहरू पर अभद्र टिप्पणियां करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए 
मैंने तो अपनी निजी फेसबुक पर वही चीज शेयर की है, जो गूगल में दी हुई है। भाजपा के लोग महात्मा गांधी व नेहरू पर भी अभद्र टिप्पणियां करते हैं उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मैं मान-सम्मान करता हूं पर जो मैंने शेयर किया व गूगल में दिया गया था। मैंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं लिखा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!