केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनने के बाद घर पहुंचे अनुराग ठाकुर, जश्न में डूबा हमीरपुर

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2019 11:01 PM

anurag thakur

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर का नादौन से लेकर पैतृक घर समीरपुर तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। ऐसा लग रहा था कि अपने प्रिय नेता के स्वागत में पूरा हमीरपुर जिला अनुरागमय हो गया हो। देर रात तक लोग...

हमीरपुर: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर का नादौन से लेकर पैतृक घर समीरपुर तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। ऐसा लग रहा था कि अपने प्रिय नेता के स्वागत में पूरा हमीरपुर जिला अनुरागमय हो गया हो। देर रात तक लोग केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह खड़े रहे। अनुराग ठाकुर अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे लेट थे लेकिन जिला के लोग अपने प्रिय नेता के स्वागत के लिए जगह-जगह सड़क किनारे खड़े रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नादौन में एच.आर.टी.सी. के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।
PunjabKesari, Anurag Thakur Image

वहीं, हमीरपुर विस क्षेत्र की सीमा शुरू होते ही अमरोह चौक पर हमीरपुर भाजपा मंडल के नेतृत्व में अनुराग ठाकुर का स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश भाजपा सदस्य विरेंद्र पोदी, संदीप चौहान, सुभाष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, महामंत्री हरीश शर्मा व राजेश गौतम सहित झनियारी पंचायत की प्रधान राखी सहित सैंकड़ों की तादाद में लोग खड़े थे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का गांधी चौक पर जिला भाजपा के नेतृत्व में नागरिक अभिनंदन हुआ, जिसमें सभी पांचों मंडलों के पदाधिकारियों व 50 संगठनों के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, माया शर्मा, हमीरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलदेव धीमान, महामंत्री हरीश शर्मा व राजेश गौतम ने विधायक नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया तथा तलवार भेंट की।
PunjabKesari, Anurag Thakur Image

वहीं जिला भाजपा की तरफ से महामंत्री अजय शर्मा, राकेश ठाकुर, आदर्श कांत व जिला भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से जिलाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल अध्यक्ष सुमन कपिल व वीना कपिल सहित अन्यों ने अनुराग ठाकुर को फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया। जिला भाजयुमो अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, महामंत्री अजय रिंटू और मीडिया प्रभारी विशाल सहित मंडल अध्यक्ष पंकज मिन्हास ने भी अनुराग ठाकुर को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रदेश भाजपा के सचिव विजय पाल सोहारू, सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री व जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने भी अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया।
PunjabKesari, Anurag Thakur Image

जिला क्रिकेट एसोसिएशन सहित हि.प्र. ब्रांच ऑफ इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया के महासचिव सी.ए. राजीव शर्मा ने भी अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया। सुजानपुर भाजपा मंडल की ओर से मंडल महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा व मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने भी उन्हें सम्मानित किया। वहीं बमसन की दरव्यार पंचायत के प्रधान पी.सी. घग्घा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने अनुराग ठाकुर का पंजोत में स्वागत किया तथा उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी।
PunjabKesari, Anurag Thakur Image

हि.प्र. व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य आशीष शर्मा, बी.एल.सी.सी. संस्थान के एम.डी. विवेक राणा, ऑक्सफोर्ड स्कूल के एम.डी. विकास दीक्षित और समाजसेवी एन.के. शर्मा ने भी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया व बधाई दी। अनुराग ठाकुर को बधाई देने के लिए देर रात तक गांधी चौक पर जनसैलाब उमड़ा रहा। बच्चे, बुजुर्ग व युवा सभी वर्गों के लोग अपने प्रिय नेता अनुराग ठाकुर को बधाई देने के लिए उत्सुक थे। अनुराग ठाकुर का पैतृक घर समीरपुर में जाते समय देर रात को अणु, कलंझड़ी देवी, कोट, दरोगन ठाणा और टौणीदेवी, चाहड़, बारीं मंदर, झनिक्कर, बराड़ा व पंजोत सहित समीरपुर में भी ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया तथा खूब पटाखे भी फोड़े।

PunjabKesari, Anurag Thakur Image

घर पहुंचते ही अनुराग की माता ने उतारी आरती

केंद्रीय वित्त मंत्री बनने के बाद पहली बार घर पहुंचे अनुराग ठाकुर का इंतजार उनकी माता शीला धूमल बेसब्री से कर रही थीं। उन्होंने अपने बेटे की आरती उतारी और अनुराग ठाकुर ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं अनुराग ठाकुर की पत्नी शैफाली ठाकुर ने अनुराग ठाकुर के पैर छुए और अपनी खुशी का इजहार किया। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के लिए समीरपुर में धाम का आयोजन किया गया था। अनुराग ठाकुर ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!