Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2019 04:32 PM
हिमाचल के हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में ताबतोड़ प्रचार किया। इस दौरान अनुराग ने करीब एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के कांग्रेस के वोट कटवा वाले...
ऊना (अमित): हिमाचल के हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में ताबतोड़ प्रचार किया। इस दौरान अनुराग ने करीब एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के कांग्रेस के वोट कटवा वाले बयान पर तीखा कटाक्ष किया।
कांग्रेस क्यों वोट कटवा बनने के लिए कर रही मेहनत
उन्होंने तंज भरे शब्दों में कहा कि राजीव गांधी के समय में 400 से लेकर राहुल गांधी के समय में 44 तक सिमटी कांग्रेस पहले क्यों वोट कटवा बनने के लिए मेहनत कर रही है। उन्होंने इसके हवाले से कांग्रेस के पहले से ही पतन में जाने का दावा किया। उन्होंने राहुल गांधी के देश के विभाजन की बातें करने वालों और प्रियंका के वोट कटवाओं के साथ खड़े होने की बात कही।
भारत या उसके दुश्मनों में से एक के साथ खड़ा रहे विपक्ष
उन्होंने अजहर मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के बावजूद विपक्ष द्वारा मोदी सरकार की आलोचना के सवाल पर कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों पर हमले किए जाने पर भी विपक्ष के सवाल उठाए जाने की बात याद करते हुए विपक्ष से भारत या उसके दुश्मनों में से एक के साथ खड़े होने पर निर्णय लेने को कहा।