Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2019 10:38 PM
युवा कांग्रेस नेता अभिषेक राणा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी पर कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय होने से अमित शाह व प्रधानमंत्री मोदी की नींद हराम हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले ही कांग्रेस सुप्रीमो...
हमीरपुर: युवा कांग्रेस नेता अभिषेक राणा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी पर कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय होने से अमित शाह व प्रधानमंत्री मोदी की नींद हराम हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले ही कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी ने इन्हें 5 राज्यों से खदेड़कर झूठों की इस जोड़ी का दिन का चैन हराम कर दिया था और अब प्रियंका गांधी के सक्रिय होने से इनकी रातों की नींद भी हराम हो गई।
अनुराग को इस बार देना पड़ेगा हिसाब
उन्होंने कहा कि अमित शाह व मोदी अपने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उस बयान को समझ लें, जिसमें उन्होंने कहा है कि चुनाव में अब झूठों की पिटाई जनता करेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस बार एक नहीं 3-3 टर्मों की बैलेंस शीट अनुराग को वोट मांगने से पहले देनी ही होगी। अब उनका हाई प्रोफाइल स्टाइल नहीं चलने वाला है। जनता ने उन्हें विदेशी दौरों के लिए नहीं विकास की आस में वोट दिया था, जिसका हिसाब इस बार तो देना पड़ेगा।