8.30 बजे तक नौकरी पर नहीं लौटे तो बर्खास्त होंगे एम्बुलैंस कर्मी

Edited By kirti, Updated: 10 Aug, 2018 09:39 AM

ambulance personnel will be sacked if they do not return to work till 8 30

प्रदेश भर में चल रही एम्बुलैंस कर्मचारियों की हड़ताल अब भारी पड़ सकती है। जी.वी.के. ई.एम.आर.आई. के प्रोग्रामर ऑफिसर आकाशद्वीप ने कहा कि वह वीरवार को जिलाधीश शिमला अमित कश्यप से भी मिले। उन्होंने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार फैसला लिया जाए।...

शिमला : प्रदेश भर में चल रही एम्बुलैंस कर्मचारियों की हड़ताल अब भारी पड़ सकती है। जी.वी.के. ई.एम.आर.आई. के प्रोग्रामर ऑफिसर आकाशद्वीप ने कहा कि वह वीरवार को जिलाधीश शिमला अमित कश्यप से भी मिले। उन्होंने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार फैसला लिया जाए। अगर कर्मचारी शुक्रवार को 8.30 बजे तक नौकरी पर वापिस नहीं लौटते है तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त करें और उनकी जगह पर नई भर्ती शुरू करें।

आकाद्वीप ने कहा कि एंबुलैंस कर्मचारियों को हर तरह  से आश्वासन दिया जा रहा है। बावजूद इसके वे नहीं मान रहे हैं। कंपनी के पास अंतिम निर्णय यही है कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार अब निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि अगर कर्मचारी वापिस नौकरी पर नहीं लौटे तो नई भर्ती शुरू कर दी जाएगी। क्योंकि अभी तो होमगार्डस के कर्मचारियों ने कार्य संभाला है। बाद में दिक्कतें न आएं ऐसे में नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!