महेंद्र सिंह के बाद अब राज्यपाल को भी आया अंग्रेजी पर गुस्सा

Edited By Ekta, Updated: 08 Aug, 2018 04:52 PM

after mahendra singh now governor came also anger on english

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिमला के पीटरहॉफ होटल में कृषि विभाग द्वारा शून्य लागत खेती पर पुस्तक का विमोचन किया। जिस पुस्तक का विमोचन किया गया वो अंग्रेजी भाषा में थी, जिससे राज्यपाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि अगर किसान...

शिमला (राजीव): राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिमला के पीटरहॉफ होटल में कृषि विभाग द्वारा शून्य लागत खेती पर पुस्तक का विमोचन किया। जिस पुस्तक का विमोचन किया गया वो अंग्रेजी भाषा में थी, जिससे राज्यपाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि अगर किसान अंग्रेजी पढ़ सकता होता तो वो आपकी जगह होता। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगते हुए कहा कि अपने खेती करनी नहीं और जिसने करनी है उन्हें समझ नहीं आएगा जो अपने किताब में लिखा है। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि खेती पर किताब छाप रहे हो तो कम से कम उस भाषा में लिखो जो किसान भाषा जानते हैं। राज्यपाल ने भरी सभा में अधिकारियों को लताड़ लगाईं जिससे सभी के चेहरे लटक गए।
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले प्रदेश भर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे राज्य के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने चिर परिचित अंदाज में अफसरों की क्लास ली। बताया जा रहा है कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर के अंग्रेजी बोलने पर महेंद्र ठाकुर भड़क गए। उन्होंने उक्त अधिकारी सहित सभी अधिकारियों को मातृभाषा में जवाब देने की हिदायत दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!