बैजनाथ के आदित्य डोगरा भारतीय नौसेना में बने लैफ्टिनैंट

Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2024 02:56 PM

aditya dogra became lieutenant in the navy

बैजनाथ कस्बे के आदित्य डोगरा अब भारतीय नौसेना में लैफ्टिनैंट के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। आदित्य डोगरा का वर्ष 2020 में आईएनए के लिए चयन हुआ था।

पपरोला (गौरव): बैजनाथ कस्बे के आदित्य डोगरा अब भारतीय नौसेना में लैफ्टिनैंट के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। आदित्य डोगरा का वर्ष 2020 में आईएनए के लिए चयन हुआ था। केरल के एजीमाला में 4 वर्ष के प्रशिक्षण के बाद गत 25 मई को आदित्य लैफ्टिनैंट के तौर पर पास आऊट हुए। आदित्य डोगरा के पिता अश्विनी डोगरा व्यवसायी हैं जबकि माता अनीता डोगरा गृहिणी हैं। आदित्य डोगरा की प्रारंभिक शिक्षा परमार्थ इंटर नैशनल स्कूल बैजनाथ से हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों अश्वनी डोगरा, अनीता डोगरा, अनिल डोगरा, सुरिंदर डोगरा, संजीव और शिवांश ने खुशी जाहिर की है। उधर, स्कूल की निदेशिका इंदु गोस्वामी ने भी आदित्य को बधाई दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!