85 के हुए सांसद शांता कुमार, जन्मदिन पर शुभचिंतकों का जताया आभार (Video)

Edited By Ekta, Updated: 12 Sep, 2018 04:42 PM

भाजपा के दिग्गज नेता और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार के 85वें जन्मदिन पर सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी सहित अनेक नेताओं व...

पालमपुर (संजीव राणा): भाजपा के दिग्गज नेता और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार के 85वें जन्मदिन पर सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शांता कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सांसद ने अपने अब तक के सफर के लिए सबका आभार जताया। उन्होंने एक बार फिर से लोकसभा का चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए। 

उन्होंने कहा कि नए भारत का सपना पूरा करने के लिए इस बार के चुनाव में भाजपा की जीत 2014 से भी ज्यादा जरुरी है। वह चाहते हैं कि इन चुनावों में कांगड़ा से कोई नया चेहरा सामने आए लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान का होगा। साथ ही सबको मान्य होगा। शांता ने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी जो निर्देश देगी उस पर अमल करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब से होश संभाली है मैदान में हैं और मैदान में डटे रहेंगे। 

जानिए शांता कुमार का राजनीतिक करियर 
गढ़ जमुला में 12 सितंबर 1934 को पैदा हुए शांता कुमार ने यहीं से अपना पहला प्रधान का चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने भवारना पंचायत समिति और फिर 1965 से 1970 तक जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उस समय उन्होंने जनसंख्या पार्टी यानी जनता पार्टी के साथ मिलकर प्रदेश में उसको खड़ा किया और 1972 में पहली बार चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। 

इसके बाद शुरू हुए राजनीतिक करियर में 1977 में शांता हिमाचल के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। उनका यह कार्यकाल 1980 तक रहा। 1990 में उन्होंने फिर सरकार का नेतृत्व किया जो 2 साल तक चला। 1986 से 1990 तक में भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी रहे। इसके बाद 1999 से 2000 तक केंद्र की भाजपा सरकार में सार्वजनिक वितरण मंत्री समेत अन्य पदों पर मौजूद रहे। भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर रहने के साथ-साथ वर्तमान समय में कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट से सांसद हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!