78 अपात्र बाहर, 78 पात्र BPL सूची में शामिल

Edited By Ekta, Updated: 17 Apr, 2018 02:39 PM

78 ineligible out 78 included in eligible bpl list

बी.पी.एल. सूची को सत्यापित करने के लिए खंड की चौथे फेस में 11 पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें 9 पंचायतों से बी.पी.एल. सूची में शामिल होने के लिए 233 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें ग्राम सभा की बैठकों में बी.पी.एल. की सूची...

सलूणी: बी.पी.एल. सूची को सत्यापित करने के लिए खंड की चौथे फेस में 11 पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें 9 पंचायतों से बी.पी.एल. सूची में शामिल होने के लिए 233 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें ग्राम सभा की बैठकों में बी.पी.एल. की सूची से 78 अपात्र लोगों के नाम काटे गए, जबकि 78 पात्र लोगों को बी.पी.एल. की सूची में जोड़ा गया। वहीं खंड की 2 पंचायतों सिंगाधार व सिमणी में कोरम पूर्ण न होने की सूरत में बैठक स्थगित करने के उपरांत 15 दिनों के बाद बुलाई गई है।


पंजेई पंचायत के पास 11 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 10 लोगों के नाम काटे गए, जबकि 10 लोगों को ही शामिल किया गया। पुखरी पंचायत के पास 20 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें 3 को काटा गया और 3 को ही शामिल किया गया। सलूणी पंचायत में 58 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 15 लोगों के नाम काटे और 15 को ही शामिल किया। सालवां पंचायत में 27 लोगों ने आवेदन किया था और बैठक में 11 लोगों के नाम काटे और उसके बदले में 11 लोगों को बी.पी.एल. में शामिल किया गया। 


सेरी पंचायत में 23 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 23 लोगों के नाम काटे गए और 23 को ही शामिल किया गया। सियूला पंचायत में 17 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 3 लोगों के नाम काटे गए और उसके बदले 3 लोगों को शामिल किया गया। सुंडला पंचायत में 9 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें ग्राम सभा ने 9 लोगों के नाम काटे और उसके बदले में 9 ही पात्र लोगों को बी.पी.एल. सूची में शामिल किया गया, जबकि खंड की एक पंचायत पिछला डियूर में 45 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन ग्राम सभा की बैठक में किसी भी व्यक्ति का न नाम काटा गया और न ही किसी पात्र व्यक्ति को जोड़ा गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!