नाहन में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, 7 साल की बच्ची से गैंगरेप पर सगे भाई गिरफ्तार

Edited By kirti, Updated: 21 Mar, 2020 03:10 PM

7 year old girl arrested for gang rape after a rape incident in nahan

निर्भया से दरिंदगी करने वालों को फांसी पर झूले चंद घंटे भी नहीं हुए थे कि इसी बीच शहर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। 7 साल की बच्ची से सगे भाईयों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही चंद घंटों के भीतर ही दो सगे...

नाहन: निर्भया से दरिंदगी करने वालों को फांसी पर झूले चंद घंटे भी नहीं हुए थे कि इसी बीच शहर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। 7 साल की बच्ची से सगे भाईयों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही चंद घंटों के भीतर ही दो सगे भाईयों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। हालांकि भाईयों के गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत भी स्थिर नहीं है। नशेड़ी भाईयों ने इस संगीन अपराध को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित बच्ची के माता-पिता आरोपियों के घर में किराएदार हैं। जब मकान किराए पर लिया था तो पीड़ित बच्ची की उम्र मात्र एक साल थी। बताया यह भी जा रहा है कि बच्ची भाईयों की करतूत के बाद से बेहद ही दहशत  में है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है। बीती रात महिला पुलिस थाना में आईपीसी की धारा-376 डी के अलावा पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। उधर एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज करने के फौरन बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भी तस्दीक की जा रही है कि दोनों सगे भाई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!