हिमाचल में दिखे 3 हथियार बंद संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Edited By Vijay, Updated: 19 Aug, 2018 10:15 PM

3 weapon suspicious appear in himachal search campaign

रविवार को 3 हथियार बंद संदिग्ध व्यक्ति देखने की सूचना पर हिमाचल व पंजाब पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार थाना इंदौरा के तहत रविवार शाम पौने 4 बजे पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के भदरोया क्षेत्र में एक गूंगे युवक ने 3 हथियार बंद...

डमटाल: रविवार को 3 हथियार बंद संदिग्ध व्यक्ति देखने की सूचना पर हिमाचल व पंजाब पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार थाना इंदौरा के तहत रविवार शाम पौने 4 बजे पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के भदरोया क्षेत्र में एक गूंगे युवक ने 3 हथियार बंद व्यक्ति देखने की बात इशारों में एक महिला सरिष्टा देवी पत्नी सरदारी लाल निवासी भदरोया को बताई। महिला ने तुरंत इसकी सूचना कंडवाल पुलिस को दी। हिमाचल पुलिस ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी, जिस पर डी.एस.पी. सब डिवीजन नूरपुर साहिल अरोड़ा व पंजाब पुलिस के एस.पी. पठानकोट हेम पुष्प शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने हिमाचल के जंगलों में व अन्य स्थानों में जाकर जांच पड़ताल की।
PunjabKesari
गुज्जरों के डेरों में जाकर की पूछताछ
इस संबंध में डी.एस.पी. नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण समय-समय पर हिमाचल और पंजाब पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जाता है। रविवार को भी दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया, जिसमें गुज्जरों के डेरों में जाकर पूछताछ की गई। वहीं पंजाब पुलिस के एस.पी. हेमपुष्प शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त के बाद भी पुलिस चौकन्नी रहे इसलिए दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया है।

सर्च अभियान में ये रहे शामिल
इस दौरान डी.एस.पी. सिटी पठानकोट सुखजिंद्र सिंह, एस.एच.ओ. डिवीजन 2 पठानकोट रविंद्र रूबी, एस.एच.ओ. नूरपुर हिमाचल ओंकार सिंह, एडीशनल एस.एच.ओ. मेहरदीन, डमटाल चौकी इंचार्ज अजीत पाल, ढांघू चौकी इंचार्ज, कंडवाल चौकी इंचार्ज के अलावा हिमाचल पुलिस, एस.टी.एफ. व पंजाब पुलिस के सैंकड़ों जवान सर्च अभियान में शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!