हिमाचल में 82 नए कोरोना संक्रमित, 3 और लोगों की गई जान

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2021 11:13 PM

3 deaths due to corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इनमें कांगड़ा में 64 साल के व्यक्ति, कांगड़ा में 62 साल की महिला व कांगड़ा में 50 साल की महिला की मौत हुई है। वहीं कोरोना के 82 नए पॉजिटिव मामले आए हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इनमें कांगड़ा में 64 साल के व्यक्ति, कांगड़ा में 62 साल की महिला व कांगड़ा में 50 साल की महिला की मौत हुई है। वहीं कोरोना के 82 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 3, चम्बा के 5, हमीरपुर के 11, कांगड़ा के 30, मंडी के 4, शिमला के 7, सोलन के 10 व ऊना के 12 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एक दिन में 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,26,941 पहुंच गया है। वर्तमान में 809 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं अभी तक 2,22,287 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 38,50,842 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 36,23,884 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 3828 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों सेे 5772 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 5679 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि 17 की रिपोर्ट आना बाकी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!